Tuesday, September 15, 2026

कांग्रेस ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी की संपत्ति में हुई वृद्धि पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका गौतम की संपत्ति में 15 वर्षों में भारी बढ़ोतरी यानी 34 गुणा अधिक होने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने दावा किया कि दुबे की पत्नी की संपत्ति 2009 में 50 लाख रुपये थी, जो 2024 में बढ़कर 31.32 करोड़ रुपये हो गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी से उनकी संपत्ति को लेकर सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है. उन्होंने कहा कि 15 साल में संपत्ति में हुई भारी वृद्धि सार्वजनिक जीवन में शुचिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और इसकी स्वतंत्र जांच एजेंसी से निष्पक्ष तरीके से गहन जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार

  • 2009 में अनामिका गौतम की चल संपत्ति 50 लाख रुपये थी और कोई अचल संपत्ति नहीं थी।
  • 2014 में चल संपत्ति 1.03 करोड़ और अचल संपत्ति 5.53 करोड़ रुपये हो गई।
  • 2019 में चल संपत्ति बढ़कर 3.72 करोड़ और अचल संपत्ति 9.33 करोड़ रुपये हो गई।
  • 2024 में चल और अचल संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये पहुंच गया, जिसमें से 8 करोड़ रुपये ऋण के रूप में घटाकर कुल संपत्ति 31.32 करोड़ रुपये दर्शाई गई।

आय में भी हुआ बड़ा उछाल

कांग्रेस ने बताया कि 2013-14 में अनामिका गौतम की वार्षिक आय करीब 4 लाख रुपये थी, जो 2017-18 में 54 गुना बढ़कर 2.16 करोड़ रुपये हो गई। जब उनकी संपत्ति 31.32 करोड़ रुपये पहुंची, तब आय 2.63 करोड़ रुपये थी। सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि “आय और संपत्ति के बीच कोई संतुलन नहीं दिखता।”

लोन पर भी उठाए गए सवाल

2024 के हलफनामे में अनामिका गौतम द्वारा 8 करोड़ 28 लाख रुपये का ऋण चार लोगों से लिया गया बताया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि यह असुरक्षित ऋण हो सकता है, क्योंकि इसमें किसी संपत्ति को गिरवी नहीं रखा गया। पार्टी ने बताया कि दुबे ने दावा किया था कि अभिषेक झा ने उन्हें एक करोड़ रुपये उधार दिए, लेकिन झा ने इस दावे को खारिज कर दिया है। झा ने इसी चुनाव में दुबे के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था।

लोकपाल में दर्ज हुई शिकायत

कांग्रेस ने बताया कि 24 मई 2025 को लोकपाल में निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। 24 जुलाई को लोकपाल की पूरी बेंच ने चार सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया था। लेकिन अब तक न तो कोई सार्वजनिक जवाब सामने आया है और न ही कोई कार्रवाई की जानकारी दी गई है।

कांग्रेस ने उठाए मोदी सरकार पर सवाल

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, जब विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगते हैं तो सरकार तुरंत कार्रवाई करती है, लेकिन अपने नेताओं पर चुप्पी साध लेती है। उन्होंने कहा कि यह मामला आय से अधिक संपत्ति का स्पष्ट उदाहरण है और मोदी सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी दावों की पोल खोलता है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है और लोकपाल से कार्रवाई करने को कहा है। अब इस पर भाजपा और सरकार का रुख देखना बाकी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर