एयरनाउ डेस्क:विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का आज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच हो रहा है। मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू हुआ। टॉस 2:30 बजे हुआ था जिसमे बांग्लादेश ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया।
ऑस्ट्रेलिया अब तक टूर्नामेंट में अपने सारे मुकाबले जीता है। तीन मैच में तीन शानदार जीत। ऑस्ट्रेलिया का पिछला मुकाबला भारत के साथ हुआ था, जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हरा दिया था और इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अपनी लय बरकरार रखने के लिए तैयार है. पॉइंट्स टेबल कि बात करे तो ऑस्ट्रेलिया अभी सात अंको के साथ टॉप पर है।वहीं अगर बांग्लादेश की बात करें तो उसका आखिरी मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ था, जिसमें बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन करती है, मुकाबला अंत के ओवर तक जाता है पर साउथ अफ्रीका बाज़ी मार लेती है। फिलहाल बांग्लादेश पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट्स के साथ छटे स्थान पर है, और टूर्नामेंट में अपना स्तिथि मजबूत करना चाहेगा।
इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया का ये पाँचवा मुकाबला हो रहा है।अगर हम पिछले मुकाबलों की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया अब तक उसमे सारे मुकाबले जीती है। चार मुकाबले और ऑस्ट्रेलिया कि चार जीत। इससे पहले 2022 के मुकाबले में दोनों टीमें भिड़ी थी और ऑस्ट्रेलिया ही जीती थी। इस टूर्नामेंट में जहां बांग्लादेश कि स्तिथि ज्यादा अच्छी नहीं है वहीं ऑस्ट्रेलिया एक दम मजबूत स्तिथि में है। अब तक पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उनकी टीम से मुनि लगातार रन बना रही है। और ओपनिंग में एलीसा हीली अच्छा प्रदर्शन कर रही है, अब तक तीन मुकाबलों में 181 रन मार चुकी हैं। इसके अलावा ऐनबेला सदारलैंड ने भी अच्छी गेनबाज़ी की है।
दोनों टीम कि प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, किम गर्थ, अलाना किंग और मेगन शट।
बांग्लादेश: रूबिया हैदर, फरगना हक, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, रितु मोनी और मारुफा अख्तर।


