Thursday, July 23, 2026

दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह की मौजूदगी में एनडीए की बैठक, सीट शेयरिंग का होगा ऐलान

एयरनाउ डेस्क :बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए और महागठबंधन के दलों के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है और उम्मीदवारों का एलान नहीं हुआ है. दिल्ली में आज बिहार एनडीए की बैठक होने वाली है. गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री व बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर होने वाली इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगेगी. इससे पहले शुक्रवार को बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सभी गठबंधन के सहयोगियों के साथ बैठक की थी. इधर सीट शेयरिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी बयान दिया है.

‘जितनी सीटें मिलेंगी, स्वीकार करेंगे’

सीट शेयरिंग को लेकर शनिवार को बिहार एनडीए की दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी को जितनी सीटें दी जाएंगी, उन्हें वह स्वीकार करेंगे. पत्रकारों से बातचीत में एनडीए की बैठक को लेकर मांझी ने कहा, “दिल्ली में फ़ैसला होना है. हम एनडीए के पार्टनर हैं. हमारे सभी लोग दिल्ली गए हुए हैं, हम भी जा रहे हैं.”

जीतन राम मांझी से पूछा गया कि ‘जेपी नड्डा ने कहा है कि सीट लगभग फ़ाइनल हो चुकी हैं’. इस पर उन्होंने कहा, “वे अध्यक्ष हैं, उनकी बात को माननी पडे़गी. उन्होंने कहा है तो फ़ाइनल हो गया होगा. मुझे पता नहीं है.” सीटों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर जीतन राम मांझी ने कहा, “हम अनुशासित लोग हैं, अनुशासन में रहेंगे. जो सीटें हमें मिलेंगी, हम उस पर रहेंगे.”

बता दें कि बीते दिनों जीतन राम मांझी ने 20 सीटों की मांग की थी और कहा था कि अगर 20 सीटें नहीं मिलीं तो उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा था, “हमें 20 सीट चाहिए. हम चाहते हैं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा हर हालत में मान्यता प्राप्त पार्टी बन जाए. मान्यता प्राप्त करने के लिए हमें विधानसभा में आठ सीटें चाहिए. कुल मतदान का छह प्रतिशत वोट चाहिए. अगर हमें 20 सीटें नहीं मिलीं, तो हम 100 सीटों पर लड़ेंगे. हर जगह हमारे 10-15 हज़ार वोट हैं.” वर्तमान में बिहार में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के चार विधायक हैं.

सीट शेयरिंग पर बीजेपी ने कहा

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बिहार में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है, “सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है. शनिवार शाम तक इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी.” शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचे बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीट शेयरिंग पर कहा कि “हमारा नेतृत्व सक्षम और अनुभवी है. पूरा वर्कआउट करके बैठे हैं. कहीं कोई समस्या नहीं है.” वहीं चिराग पासवान के नाराज़ होने की अटकलों पर उन्होंने कहा, “चिराग जी ने तो बता दिया कि मैं संतुष्ट हूं और प्रधानमंत्री के रहते चिंता की ज़रूरत नहीं है.” चिराग पासवान ने सीटों के बंटवारे पर शुक्रवार को कहा, “जहां पर मेरे प्रधानमंत्री हैं, वहां पर मुझे अपने सम्मान की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है.”

मध्य प्रदेश का मॉडल दोहरा सकती है बीजेपी

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी बिहार में मध्य प्रदेश का मॉडल अपना सकती है. बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपने कई बड़े नेताओं और मंत्रियों को चुनाव लड़ाया था. इसका असर ये हुआ कि पार्टी न सिर्फ चुनाव जीती बल्कि सबसे बड़े मार्जिन से सत्ता में वापसी की. इसी तरह बीजेपी बिहार के बड़े नेताओं जैसे कि राधामोहन सिंह, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, संजय जायसवाल, सम्राट चौधरी, शाहनवाज हुसैन सरीखे नेताओं को मैदान में उतार सकती है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर