Thursday, July 23, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में RPF जवान मोहम्मद असरार गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगेहाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

झारखंड : झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बंडामुंडा में सीबीआई ने छापेमारी कर आरपीएफ जवान मो. असरार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पिछले कुछ महीनो में सीबीआई की बंडामुंडा राउरकेला सेक्शन में यह तीसरी छापामारी है, जिसमें सीबीआई ने रेल कर्मी और आरपीएफ को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है. सीबीआई की टीम ने बंडामुंडा आरपीएफ जवान को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी में प्लास्टिक, शीशा बोतल तथा कूड़े चुनने वाली एक महिला से आरपीएफ जवान ने प्रति माह 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. आरपीएफ जवान मोहम्मद असरार महिला से शुक्रवार को रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था. इस दौरान जब शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे राउरकेला के बिरसा चौक के पास जब मोहम्मद असरार पहुंचा तो उसे 15 हजार रुपये रिश्वत दिए. इसके बाद ही सीबीआई ने उसे गिरफ्तार किया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर