Tuesday, September 15, 2026

मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप बैन, 9 बच्चों की मौत के बाद कड़ा एक्शन

देश : मध्यप्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा में हुई बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ (Coldrif) और नेक्स्ट्रो-डीएस (Nextro-DS) कफ सिरप पर राज्यभर में बैन लगा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिरप बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

घटना का विवरण

स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर बच्चों को कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप दिया गया था। इसके बाद 9 बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हो गई। मृत बच्चों में से 7 की उम्र 4 साल या उससे कम थी, जबकि 2 बच्चे 5 साल के थे। साल 2023 में डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विस ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर बताया था कि इस फॉर्मूले की दवा 4 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए। सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम (तमिलनाडु) में स्थित है। घटना के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच कराने को कहा था। आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कड़ा एक्शन लिया गया।

सिरप की सप्लाई का खुलासा

खुलासा हुआ है कि कोल्ड्रिफ सिरप केवल छिंदवाड़ा में ही सप्लाई होती थी। महाकौशल डीलर कटारिया फार्मास्यूटिकल ने सितंबर में चेन्नई की कंपनी श्री सन फार्मा से 660 बोतल सिरप मंगवाई थी। इसमें से 594 सिरप तीन मेडिकल शॉप-आयुष फार्मा, न्यू अपना फार्मा और जैन मेडिकल एवं जनरल स्टोर में भेजी गई। बाकी 66 बोतलें डीलर ने अपने ऑफिस में रख ली थी। ड्रग कंट्रोलर के निर्देश पर जबलपुर के ड्रग इंस्पेक्टर शरद कुमार जैन ने कटारिया फार्मास्यूटिकल ऑफिस में जांच की।

जांच के लिए तीन टीमें सक्रिय

कैसे हुई बच्चों की मौत? सिरप में गड़बड़ी थी या अन्य वजह? इसका पता लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने अलग-अलग टीमें बनाईं।

  • CDSCO दिल्ली की टीम – मैन्यूफैक्चरिंग प्रक्रिया की जांच कर रही है।
  • चेन्नई टीम – फैक्ट्री और प्रोडक्ट सप्लाई की जांच कर रही है।
  • राज्य स्तर की टीम – छिंदवाड़ा में जांच कर रही है। टीम में जबलपुर और बालाघाट के अधिकारी शामिल हैं।

छिंदवाड़ा सीएमएचओ की टीम यह पता लगा रही है कि अब तक कितने बच्चों ने सिरप का उपयोग किया। राज्य टीम 7 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट भोपाल मुख्यालय में सौंपेगी।

प्रशासनिक कार्रवाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे मध्यप्रदेश में सिरप की बिक्री पर रोक लगाई जाए। साथ ही मृत बच्चों के परिवारों को न्याय सुनिश्चित करने और अन्य बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इस घटना ने स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों में गड़बड़ी पर सवाल उठाए हैं। अब सभी स्तरों पर जांच पूरी की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस कफ सिरप के सेवन से 9 बच्चों की मौत के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने दोनों सिरप पर बैन लगाया है। राज्य और केंद्र की टीमें फैक्ट्री और सप्लाई चैन की जांच कर रही हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर