Tuesday, November 3, 2026

धनबाद में IIT-ISM परिसर में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक महीने पहले आया था काम करने

धनबाद : IIT-ISM परिसर में एक ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के अररिया जिले के रहने वाले 26 वर्षीय नूर हसन के रूप में हुई है। वह करीब एक महीने पहले ही गांव से धनबाद काम करने आया था। उसका शव संस्थान के कंस्ट्रक्शन परिसर के दूसरे तल्ले पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिसर में काम कर रहे अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें: धनबाद के भूली में कुएं से मिला युवक का शव, दो दिनों से था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के सहकर्मी मोहम्मद अजमल ने बताया कि नूर हसन प्लास्टर का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था। पत्नी के साथ पिछले तीन-चार महीने से उसका विवाद चल रहा था। फोन पर भी दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। घटना वाले दिन सुबह भी पत्नी से उसकी लड़ाई होने की बात सामने आई है। सहकर्मियों ने आशंका जताई कि पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण उसने आत्महत्या की होगी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

बीते शनिवार को ही IIT – ISM में महाराष्ट के छात्र माने राजकुमार प्रतीक ने अपने हॉस्टल से कूदकर जान दे दिया था। परिसर में तीन दिन में दो लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर