रांची: बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 14 लोग घायल हो गए। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स भेज दिया गया। पहला हादसा रांची-गुमला मुख्य सड़क पर हाठू मोड़ के पास हुआ। वहीं, दूसरा हादसा बेड़ो-लोहरदगा सड़क पर ईटा-चिल्द्री मोड़ के पास हुआ।
Highlights:
इसे भी पढ़ें: डालटनगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से बिहार के औरंगाबाद निवासी बुजुर्ग की हुई मौत
रांची: बाइक की टक्कर से एक ही परिवार के पांच लोग घायल
पहला हादसा हाठू मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमरा उरांव अपने परिवार के साथ बाइक से बेड़ो बाजार जा रहे थे। इसी दौरान घाघरा की ओर जा रहे गुमला के टोटो निवासी तौफिक हुसैन की बाइक से उनकी टक्कर हो गयी।
इस हादसे में सोमरा उरांव, उनकी पत्नी मैती उराइन, बेटियां सरस्वती और संतोषी तथा बेटा धर्मेश घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार तौफिक हुसैन भी घायल हो गये। धर्मेश और तौफिक की हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स भेज दिया गया है।
रांची: ऑटो और बाइक की टक्कर में छात्राएं भी घायल
दूसरा हादसा बेड़ो-लोहरदगा सड़क पर ईटा-चिल्द्री मोड़ के पास हुआ। यहां स्कूल से लौट रही छात्राओं और अन्य यात्रियों से भरे ऑटो की बाइक से टक्कर हो गयी। इस हादसे में ऑटो में सवार परी कुमारी, सुकरी उराइन, अनुपा तिर्की, रूपा उरांव, खुशी तिर्की और मंधानी उराइन घायल हो गयीं। वहीं, बाइक सवार ताहिर और आफताब अंसारी समेत अन्य लोग भी घायल हुए। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स रेफर किया गया।
रांची: पुलिस ने जब्त किये वाहन
दोनों हादसों के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है।

