Tuesday, November 3, 2026

त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर ग्रामीणों के समूह ने किया हमला, 3 घायल, आठ आरोपी गिरफ़्तार

न्यूज डेस्क: त्रिपुरा के सिपाहीजाला ज़िले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने से नाराज़ ग्रामीणों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया. इस मामले में 8 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. पुलिस के मुताबिक़, यह घटना सोमवार को अशाबाड़ी सीमा चौकी के पास हुई.

इसे भी पढ़ें : मधुबनी में खाकी पर लगा खूनी वारदात का आरोप! ASI की सर्विस रिवॉल्वर से चलीं गोलियां, एक की मौत व तीन घायल

बीएसएफ ने एक व्यक्ति को संदिग्ध तस्करी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में हिरासत में लिया था. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जवानों पर हमला कर दिया. घटना में कम से कम तीन जवान घायल हो गए. वहीं, भीड़ ने बीएसएफ के एक वाहन में तोड़फोड़ की और जवानों से हथियार छीनने की भी कोशिश की. इस घटना पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

माणिक साहा ने एक्स पर पोस्ट किया, “बीएसएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है. इस घटना में शामिल सभी लोगों को सज़ा दिलाई जाएगी और क़ानून के तहत उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी.” उन्होंने कहा है कि सुरक्षा बलों के जवानों के ख़िलाफ़ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर