Tuesday, November 3, 2026

एक्टर Tusshar Kapoor से 5 करोड़ की फिरौती की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर की रंगदारी

बॉलीवुड न्यूज: बॉलीवुड एक्टर Tusshar Kapoor को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देकर करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। Tusshar Kapoor को हैरी बॉक्सर के नाम से एक फोन आया था। धमकी भरा कॉल मिलने के बाद Tusshar Kapoor ने मुंबई पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि, जांच की शुरुआत में कॉल करने वाले की आवाज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के उपलब्ध ऑडियो सैंपल से मैच नहीं हुई है। जिसके बाद अब पुलिस को शक है कि किसी शरारती तत्व ने गैंग के नाम का इस्तेमाल करके अभिनेता को डराया है।

इसे भी पढ़ें: Dhanteras Parking: त्योहारों पर रांची के बाजारों में जाम से निपटने की तैयारी, बनेगा नया ट्रैफिक प्लान

क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है मामला? 

जानकारी के अनुसार, Tusshar Kapoor को आए इस कॉल में कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग की हिय। काल में हैरी बॉक्सर का नाम इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। धमकी मिलन के बाद Tusshar Kapoor ने बिना देरी किए पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। अब मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। फिलहाल, पुलिस यह पता लग्न एकी कोशिश में जुटी है कि कॉल किसने किया और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

हैरी की आवाज से नहीं हुआ ऑडियो का मिलन

जांच के समय क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने Tusshar Kapoor को मिले धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच की है। पुलिस ने अपने पास मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से कॉल में सुनाई देने वाली आवाज का मिलन भी कराया। मुंबई पोलके के वरिष्ट आधिकारियों के अनुसार, दोनों आवाजों के बीच मिलान नहीं हुआ है। इसके बाद शुरुआती जांच में कॉल के फर्जी होने का संदेह जताया गया है। आशंका है कि किसी व्यक्ति ने बिश्नोई गैंग का नाम लेकर अभिनेता को डराने और रंगदारी वसूलने की कोशिश की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस अब उस शख्स की पहचान करने में जुटी हुई है, जिसने कथित तौर पर ये धमकी भरा ऑडियो भेजा था। जांच में टीम कॉल के तकनीकी साक्ष्यों और उससे जुड़े डिजिटल इनपुट की पड़ताल में लगी हुई है। फिलहाल शुरुआती जांच में हैरी बॉक्सर की भागीदारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही अब साफ होगा कि 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के पीछे किसका हाथ था और क्या सच में बिश्नोई गैंग इस मामलए से संबंधित है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर