पलामू : जिले के हुसैनाबाद में गूगल पे की तकनीकी समस्या दूर कराने के नाम पर साइबर ठगी की घटना हुई है. ठगों ने एक दुकानदार के बैंक खातों से 1 लाख 34 हजार 999 रुपये की निकासी कर ली.मामले में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 निवासी दिनेश कुमार आनंद (54) ने को सोमवार को हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
इसे भी पढ़ें: 3 नवंबर राशिफल: जानें अपनी रक्षी के मुताबिक कैसा रहेगा आपका आज का दिन
प्राथमिकी के अनुसार, 14 अक्टूबर को उनकी दुकान में लगा गूगल पे स्कैनर काम नहीं कर रहा था. इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया. कुछ देर बाद नमन गुप्ता नामक व्यक्ति ने फोन कर व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा. पीड़ित के अनुसार, फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल करीब एक घंटे तक हैक रहा.
बाद में बैंक खाते की जांच करने पर तीन बार में 85 हजार, 35 हजार और 14,999 रुपये की निकासी का पता चला. शिकायत के अनुसार, HDFC खाते से 85 हजार रुपये महेन्द्र अहीरवार के नाम पर तथा SBI खाते से 35 हजार और 14,999 रुपये साहीबा साहीबा के नाम पर ट्रांसफर किए गए. पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत संख्या 33410560018238 है. हुसैनाबाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

