Sunday, November 1, 2026

Airtel Recharge: 279 रुपये में 30GB डेटा के साथ OTT का तड़का, Airtel के इस प्लान ने बढ़ाई Jio की टेंशन!

Tech Desk: आग आप भी Airtel का सिम इस्तेमाल करते हैं और मोबाईल पर फिल्में व वेब-सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो कंपनी का 279 रुपये वाला डेटा वाउचर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस प्लान में 30 GB इंटरनेट डेटा के साथ Netflix, JioHotstar, ZEE5 और Airtel Xstream Play Premium का भी फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Diwali Tradition: धनतेरस से भाई दूज तक क्यों जलाते हैं दीपक? जानें 5 दिनों की खास परंपरा का रहस्य

कई OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट मिलेगा देखने

Airtel 279 रुपये वाले डेटा वाउचर में ग्राहकों को 30GB इंटरनेट मिलेगा। इसकी वैलिडिटी एक महीने की है। यानी इस डेटा का इस्तेमाल पूरे महीने अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। साथ ही इस प्लान में मिलने वाले OTT फायदे भी इसे खास बनाते हैं। बता दें, कि इस प्लान में आपको Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस मिलता है। Airtel Xstream Play के जरिए यूजर्स को कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट देखने का भी ऑप्शन मिलता है।

क्या है इस Airtel प्लान की खासियत?

इस रिचार्ज की सबसे खास बात ये है कि यह दूसरे अनलिमिटेड प्लान की तरह नहीं है, बल्कि डेटा वाउचर है। इसमें अलग से कॉलिंग या सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है। इस प्लान का फायदा लेने के लिए आपके Airtel नंबर पर पहले से एक बेस प्लान होना जरूरी है। अगर आपके नंबर पर सर्विस वैलिडिटी वाला रिचार्ज नहीं है, तो सिर्फ 279 रुपये का वाउचर कराने से सामान्य मोबाईल सेवाएं शुरू नहीं होंगी।

जानें किन के लिए फायदेमंद है 279 रुपये का रिचार्ज

अगर आप 279 रुपये की कीमत 30 दिनों के हिसाब से देखें, तो इसका खर्च करीब 9.30 रुपये प्रतिदिन बैठता है। इस कीमत में 30GB डेटा के साथ-साथ आपको कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलेगा। ये प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो पहले से ही Airtel का एक्टिव रिचार्ज इस्तेमाल कर रहे हैं और अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन पर खर्च करने के बजाय एक ही वाउचर में कई मनोरंजन सेवाओं का फायदा उठाना चाहते हैं।

200 रुपये के रिचार्ज में मिलेंगे अलग OTT बेनिफिट्स 

Airtel के पास 200 रुपये का दूसरा डेटा वाउचर भी है। बात दें, कि इसमे आपको 30GB डेटा और एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, इसके OTT बेनिफिट्स अलग हैं। और इसमें Netflix की जगह आपको Amazon Prime Video Mobile Edition समेत दूसरे मनोरंजन फायदे दिए जाते हैं। इसीलिए रिचार्ज करते समय यह देखन बेहतर होगा कि आप Netflix, JioHotstar या Amazon Prime Video में से किस प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

अगर आपके पास पहले से ही Airtel का एक्टिव बेस रिचार्ज है और आप मोबाईल पर फिल्में, वरब सीरीज और दूसरे वीडियो कंटेंट देखते हैं, तो ये वाउचर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर