Kunal Rajput
दुमका : काठीकुंड थाना क्षेत्र में नवमी की छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है घटना के विरोध में परिजनों ने दुमका- साहिबगंज मुख्यमार्ग को कई घंटे तक बाधित कर दिया था।
एंकर-दुमका जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आया है।
इसे भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर एसडीपीओ ने झरिया में पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
काठीकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवमी की छात्रा उम्र करीब 14 वर्ष का शव घर के पास झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों ने शव को दुमका- साहिबगंज मुख्य सड़क पर रखकर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दिया था। जिसके बाद घटनास्थल पर जिले के अधिकारी के साथ काठीकुंड थाना के अलावा कहीं थाना की पुलिस पहुंचकर परिजनों से वार्ता करने के बाद सड़क जाम मुक्त कराया।
परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरी बहन स्कूल से आकर पास में बांधे गए गाय- बैल को लाने गई थी। लेकिन कई घंटे नहीं आने के बाद घर वाले उसे खोजने के लिए निकले समय निकलता चला गया काफी मशक्कत के बाद छात्रा का चप्पल मिला कुछ दूर झाड़ी में छात्रा का शव मिल गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस परिजनों के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने से नाराज होकर सड़क जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन लोगों की मांग और गलती मान लेने के बाद समझा बूझकर सड़क जाम को मुक्त कराया। पुलिस हर बिंदुओं की जांच करते हुए अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
दुमका से कुणाल राजपूत की रिपोर्ट

