रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : आज होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित, प्रशासनिक सुगबुगाहट तेज़

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से “रावण दहन” कार्यक्रम के तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल..
मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी सहित राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर, रणदीप आनंद तथा दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू सहित जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।


