Wednesday, October 7, 2026

आज होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित, प्रशासनिक सुगबुगाहट तेज़

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक अचानक स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना में बैठक स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया गया है। बता दें कि इससे पहले बीते महीने की 25 तारीख को होने वाली कैबिनेट बैठक भी स्थगित कर दी गई थी, हालांकि उस समय इसका कारण झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी के आकस्मिक निधन को बताया गया था।

इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, दोपहर बाद राज्य सरकार सुनवाई में रखेगी अपना पक्ष

बैठक के इस तरह अंतिम समय पर टल जाने से प्रशासनिक महकमे में कयासों और सुगबुगाहट का बाजार गर्म हो गया है. इस कैबिनेट की बैठक में MMDR के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र समेत दो दर्जन से अधिक एजेंडों पर चर्चा होनी थी। इधर कैबिनेट बैठक स्थगित होने की सूचना सभी संबंधित विभागों, अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों के साथ-साथ रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को भी सूचनार्थ भेज दी गई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर