Wednesday, October 7, 2026

मुंबई के चूहा मसाला डोसा मामले में नया ट्विस्ट, मामला खत्म करने के लिए मांगे 25 लाख रुपये

मुंबई: एक रेस्टोरेंट में मसाला डोसा के अंदर चूहा मिलने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. पहले इस घटना को लेकर रेस्टोरेंट पर कार्रवाई हुई थी. महाराष्ट्र FDA ने होटल का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया था. अब इसी मामले में 25 लाख रुपये मांगने और कथित तौर पर पैसे ऐंठने की कोशिश का आरोप सामने आया है.

डोसे में चूहा मिलने का था दावा

मामला बोरीवली वेस्ट के राधाकृष्ण होटल का है. ग्राहक अमित त्रिवेदी ने दावा किया था कि उन्होंने मैसूर मसाला डोसा ऑर्डर किया था. डोसा खाने के दौरान उन्हें उसमें एक छोटा चूहा दिखाई दिया. अमित का कहना था कि डोसे के कुछ निवाले खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें कई बार उल्टी हुई. मामला सामने आने के बाद इसकी शिकायत की गई. इसके बाद महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA ने होटल के खिलाफ कार्रवाई की और उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया. इसके बाद मामला शांत होता दिख रहा था. लेकिन अब पुलिस की जांच में एक अलग ही एंगल सामने आया है.

इसे भी पढ़े: इंडक्शन गीजर से पानी जल्दी गर्म, बिजली की भी हो सकती है बचत, जानिए नॉर्मल गीजर से कितना अलग है ये

25 लाख रुपये के सेटलमेंट की मांग

पुलिस के मुताबिक, इस मामले को खत्म करने के लिए होटल से 25 लाख रुपये के फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की मांग की गई थी. आरोप है कि ग्राहक की तरफ से बात करने वाली दो महिलाओं ने यह रकम लेने की कोशिश की. 5 अक्टूबर को बोरीवली पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर FIR दर्ज की गई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 308(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार भी किया है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 25 लाख रुपये की मांग कैसे की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.

डोसे में चूहा मिलने के दावे की भी जांच

मामले में पुलिस सिर्फ पैसों की मांग की जांच नहीं कर रही है. अब उस शुरुआती दावे की भी जांच हो रही है कि आखिर डोसे में चूहा आया कैसे. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या चूहा सच में रेस्टोरेंट की तरफ से खाने में आया था या फिर इसे ग्राहक की प्लेट में किसी और तरीके से रखा गया था. फिलहाल इस बारे में पुलिस की जांच जारी है. यानी जिस मामले की शुरुआत खाने में चूहा मिलने की शिकायत से हुई थी, उसमें अब पैसे मांगने का एंगल भी जुड़ गया है.

होटल पर कार्रवाई 

घटना सामने आने के बाद FDA की कार्रवाई ने मामले को गंभीर बना दिया था. होटल का लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद रेस्टोरेंट को झटका लगा. अब पुलिस की FIR के बाद पूरे मामले की दिशा ही बदलती नजर आ रही है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि डोसे में चूहा मिलने का दावा सही था या नहीं. पुलिस दोनों पहलुओं की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि असल में रेस्टोरेंट में क्या हुआ था और 25 लाख रुपये की मांग के पीछे पूरी कहानी क्या थी. फिलहाल मुंबई का यह चूहा मसाला डोसा मामला खाने की शिकायत से निकलकर कथित जबरन वसूली और 25 लाख रुपये के सेटलमेंट तक पहुंच गया है. अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर