Monday, October 5, 2026

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर मनोज झा और अन्य नेताओं ने क्या कहा?

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान को बंद करने की मांग को लेकर दो अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में लिया. पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि जंतर-मंतर के पास करीब 700 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रदर्शन का आह्वान करने वाले लोगों में से एक वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि एक मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है, निषेधाज्ञां लागू कर दी गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है, पुलिस ने जंतर-मंतर की घेराबंदी कर दी है और वहां लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। हिरासत में लिए गए नेताओं में से एक आरजेडी सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया, “हिरासत में लिए जाने का पुलिस का तरीक़ा हिंसक था. सुबह 11 बजे जैसे ही मैं जंतर मंतर पर पहुंचा, मुझे हिरासत में ले लिया गया.”

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद छूटे मतदाताओं के लिए किया ये एलान

उन्होंने कहा, “आज गांधी जयंती के दिन सरकार एक मैसेज दे सकती थी. लोग अधिक से अधिक वहां बैठते, नारेबाज़ी होती, प्रोटेस्ट के गाने होते. मेरे बाएं हाथ में थोड़ी दिक्कत थी, इसलिए मैंने कहा कि आप डिटेन करना चाहते हैं तो कर लीजिए, लेकिन हिंसक मत होइए. मैंने कहा कि आज गांधी जयंती के दिन अगर प्रोटेस्ट को रोकना ही आपका मक़सद है तो आपके तौर तरीक़े थोड़े शालीन होने चाहिए.”

उन्होंने कहा, “प्रोटेस्ट के दौरान अपना ब्रूटल चेहरा दिखा करके भी आप लोगों को डरा नहीं पाए. बल्कि आपका डर लोगों के सामने ज़ाहिर हो गया.” आरजेडी सांसद ने कहा, “अभी भी वक़्त है. ज्ञानेश जी इस्तीफ़ा दें और एसआईआर की पूरी प्रक्रिया की जांच की जाए.” मनोज झा ने बताया कि ‘दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में उन्हें और कुछ युवा लड़के लड़कियों के साथ रखा गया था और पांच घंटे बाद छोड़ा गया.’

आइसा की नेहा बोरा को पुलिस ने किया डिटेन

आइसा की नेता नेहा बोरा को पुलिस ने डिटेन किया. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है. कुछ लोगों को बसों में भर कर ले जाया गया जबकि कुछ लोगों को अलग अलग पुलिस थानों में रखा गया है. इसमें दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज भी शामिल हैां। हिरासत में लिए गए अन्य नेताओं में सीपीएम जनरल सेक्रेटरी एमए बेबी भी शामिल हैं.

सुबह से ही जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे लोग

इससे पहले वामपंथी छात्र संगठनों, आइसा, एसएफ़आई, सीपीएम, सीपीआई के नेता और कार्यकर्ता सुबह ही जंतर मंतर पहुंचना शुरू कर दिए थे। वहीं दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। वहीं दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर के आस पास धारा 163 लगा दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

आम आदमी पार्टी के कई नेता हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए बढ़े रहे आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं को हिरासत में लिया है उनमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, नेता संजीव झा शामिल हैं.

हिरासत में लिए जाने के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”मोदी जी, सवालों से इतना मत डरिए. बाहर आइए और देश को जवाब दीजिए.” इससे पहले उन्होंने कहा, ”जेन ज़ेड, महिलाएं और युवा जंतर-मंतर पहुंचकर चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे.” उन्होंने कहा, ”विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन पुलिस हमें बता रही है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. जबकि छह दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी थी.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर