बिजनेस: नायका Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE पर कंपनी के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 344.40 रुपये तक पहुंच गए। इसके साथ ही शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 351 रुपये के काफी करीब पहुंच गया।
Highlights:
कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए जारी किए गए प्री-क्वॉर्टर बिजनेस अपडेट के बाद शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। वहीं, ब्रोकरेज हाउस JM Financial ने भी कंपनी के शेयरों पर अपना पॉजिटिव रुख बनाए रखा है और खरीदारी की सलाह दी है।
इसे भी पढ़े: ट्रैफिक नियम तोड़े तो अब बचना मुश्किल, दिल्ली की सड़कों पर AI रखेगा हर हरकत पर नजर
करीब 30% बढ़ सकता है GMV
FSN E-Commerce Ventures ने अपने बिजनेस अपडेट में बताया है कि कंपनी के कारोबार में ग्रोथ का ट्रेंड बना हुआ है। कंपनी के कंसॉलिडेटेड Gross Merchandise Value GMV में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी के ब्यूटी एंड पर्सनल केयर और फैशन, दोनों बिजनेस में मजबूती देखने को मिली है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी सामान्य दिनों के मुकाबले 25 गुना से ज्यादा बढ़ गया।
JM Financial ने बढ़ाया टारगेट
Nykaa के बिजनेस अपडेट के बाद JM Financial ने कंपनी के शेयरों पर Buy Rating बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने पहले जहां शेयर के लिए 395 रुपये का टारगेट दिया था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 405 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर और फैशन बिजनेस में आगे भी अच्छे ट्रेंड देखने को मिल सकते हैं। 405 रुपये का टारगेट मौजूदा स्तर से 15 फीसदी से ज्यादा की संभावित बढ़त दिखाता है। Nykaa के शेयर का 52 हफ्ते का लो लेवल 218.75 रुपये है।
शेयर पर मिले थे 5 बोनस शेयर
FSN E-Commerce Ventures अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए थे। यानी शेयरधारकों को हर 1 शेयर के बदले 5 बोनस शेयर मिले थे। पिछले एक साल में Nykaa के शेयरों में 35 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, पिछले छह महीने में शेयर करीब 37 फीसदी चढ़े हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।


