रांची: झारखंड की राजधानी रांची के चर्चित बड़गाई अंचल भूमि मामले में ED की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पेशल PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ फिर से झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते 21 सितंबर को PMLA कोर्ट के दिए गए आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की गई है.
इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे अपरेश कुमार सिंह, कॉलेजियम ने की नाम की सिफारिश
PMLA कोर्ट ने इस मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप (चार्ज) तय करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. सीएम हेमंत सोरेन की ओर से पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की गई थी कि जब तक प्रर्वतन निदेशालय (ED) की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उनके खिलाफ आरोप तय न किए जाएं, लेकिन PMLA कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया था.
सीएम की ओर से दायर याचिका की मेंटनेबिलिटी (स्वीकार्यता) को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी. यह मामला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम. एस. सोनक और न्यायाधीश मनोज प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई के लिए लिस्टेड है. बता दें कि इस मामले में पीएमएलए कोर्ट में आरोप गठन को लेकर 30 सितंबर को सुनवाई निर्धारित है।


