सिमडेगा : जिला पुलिस प्रशासन ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में दक्षत लाने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है. एसपी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत जिले में कार्यरत आठ एसआई का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उनकी नई पदस्थापना की गई है. तबादले की सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण थानों और ओपी के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को एसपी कार्यालय एवं अन्य शाखाओं की कमान सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग: सीबी साउथ कोल परियोजना के खिलाफ 11 गांवों के हजारों ग्रामीणों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन
श्यामनन्दन सिंह को पाकरटांड थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. प्रदीप कुमार को केरसई थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. रोहित कुमार रजक को बानो थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. संतोष कुमार राय को बोलबा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. धनंजय कुमार गिरदा ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. अभय कुमार सिंह को एसपी कार्यालय में ‘प्रभारी अनुसंधान विंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. सोनु पाठक को को एसपी कार्यालय में ही प्रभारी हिंदी शाखा’ के पद पर पदस्थापित किया गया है. विनायक कुमार पाण्डेय कोपुलिस केंद्र, सिमडेगा में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
इधर बोकारो जिला पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी पत्रांक आदेश (जिलादेश संख्या- 1471/2026) के तहत कुल 11 पुलिस अवर निरीक्षकों (पु०अ०नि०) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए थानों एवं शाखाओं में पदस्थापित किया गया है.
तबादला सूची के अनुसार, पुलिस केंद्र बोकारो में पदस्थापित पु०अ०नि० कौशलेन्द्र कुमार और पु०अ०नि० राजेश प्रजापति को बी०एस० सिटी थाना भेजा गया है. वहीं पुलिस केंद्र से पु०अ०नि० अमित सोनी को दुगदा थाना, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार को हरला थाना, पु०अ०नि० शुभम कुमार गोप को सेक्टर-12 थाना तथा पु०अ०नि० नितिश कुमार को बोकारो थर्मल थाना की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा पुलिस केंद्र में तैनात पु०अ०नि० विक्रम कुमार को पुलिस अधीक्षक आवासीय कार्यालय के तकनीकी शाखा का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि तकनीकी शाखा के पूर्व प्रभारी पु०अ०नि० अजीज कुमार का स्थानांतरण पेंकनारायणपुर थाना में कर दिया गया है.
इसी क्रम में पुलिस केंद्र से पु०अ०नि० अजय कुमार सिंह को चास मु० थाना, पु०अ०नि० वीरमणि कुमार को गांधीनगर ओ०पी० तथा पु०अ०नि० रवि कुमार को चास थाना में नया पदस्थापन मिला है. पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया गया है कि वे अगले आदेश तक अपने नव पदस्थापित स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालें तथा 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से अपनी योगदान रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करें.


