रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने घोषणा की है कि आगामी एक नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का आयोजन दो पालियों में होगा। JAC द्वारा जारी अधिसूचना 62/2026 के अनुसार, पहली पाली मे उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 06 से कक्षा 08 तक के लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित होगी. इसका समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. वहीं, प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 01 से कक्षा 05 तक के अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : 9 अक्टूबर को रांची में भारत व वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला, इन दरों पर मिलेंगी मैच की टिकटें
जेटेट परीक्षा के लिए 15 अक्टूबर 2026 से JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से ऑनलाइन मोड में एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। परिषद के अनुसार एडमिट कार्ड डाक या किसी अन्य व्यक्तिगत माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थी का मूल पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड की मूल प्रति, साथ लाना अनिवार्य होगा.
केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. वहीं, नेत्रहीन, सेरेब्रल पाल्सी (CP) तथा दोनों हाथों से दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. ऐसे परीक्षार्थी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आवश्यक प्रमाणपत्र जमा कर हेल्पर (Scribe) की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं.
30 मिनट का अतिरिक्त समय
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आवेदन करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. परीक्षा संचालन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जैक की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा. अभ्यर्थी दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर उसका पालन करना सुनिश्चित करेंगे. दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में अभ्यर्थी पात्रता रद्द कर दी जायेगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे.


