रांची : अनगड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि पति ने पत्नी को जान से मारने की नीयत से पुल से नीचे धकेल दिया। पुल से गिरने के बाद महिला पानी के बहाव में बहती हुई एक टापू पर जा फंसी और पूरी रात वहीं फंसी रही।
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चलाई लाठी, अपराध पर लगाम या आम लोगों पर सख्ती, वीडियो वायरल
बताया गया कि रात भर ठंड और पानी के बीच महिला मदद की आस में टापू पर पड़ी रही। ठंड से उसकी हालत बिगड़ती चली गई और सुबह तक वह बेहोश हो गई। सुबह ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी तो तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।


