Sunday, September 27, 2026

पलामू से लापता तीन नाबालिग पांच दिनों बाद गोपालगंज से सकुशल बरामद, 21 सितंबर से थी लापता

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के टाउन थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को पलामू पुलिस ने पांच दिन बाद बिहार के गोपालगंज से सकुशल बरामद कर लिया. तीनों बालिकाएं 21 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई थीं. पुलिस के अनुसार तीनों में दो चचेरी बहनें और एक उनकी सहपाठी है. 24 सितंबर को परिजनों से सूचना मिलने के बाद शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें : पलामू के चैनपुर में टंकी से मिला 25 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की थी.पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की.पुलिस ने 27 सितंबर को तीनों नाबालिगों को गोपालगंज से बरामद किया. पुलिस के अनुसार, यह क्षेत्र बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा के आसपास है. बरामदगी के बाद तीनों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में तीनों के घूमने के उद्देश्य से बिना बताए घर से जाने की बात सामने आई है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर