Sunday, September 27, 2026

पलामू के चैनपुर में टंकी से मिला 25 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अकराही रोड स्थित शुभ मम प्लांट के पास रविवार सुबह युवक का शव टंकी से बरामद किया गया.शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : SIR पर झूठ बोल रहे हैं राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट ने भी SIR की पूरी प्रक्रिया को माना है उचित : आदित्य साहू

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कुछ लोगों की नजर प्लांट के समीप स्थित टंकी पर पड़ी. टंकी में युवक का शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टंकी से बाहर निकलवाया.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया.पुलिस युवक की मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. युवक टंकी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.फिलहाल मामले की जांच जारी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर