रांची: झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग यानी सीआईडी में प्रतिनियुक्त तीन डीएसपी की सेवाएं अब उनके मूल विभाग को लौटा दी गई है. इन तीनों डीएसपी की सेवा सीआईडी के तहत भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान व जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) में थी। डीजीपी के निर्देश पर आईजी मानवाधिकार ने प्रतिनियुक्त डीएसपी को उनकी मूल इकाई में वापस भेजने का आदेश जारी किया.
इसे भी पढ़ें : मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी भेजा भावुक शोक संदेश, जताया दुःख
जारी सरकारी आदेश के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने एडीजी सीआईडी अनुरोध पर तीनों डीएसपी की सेवा को उनके मूल विभाग को सौंप दिए हैं. इसके तहत पूर्व में पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद सीआईडी की भूमि विवाद एसआईटी में तैनात अधिकारियों को वापस उनकी पुरानी पोस्टिंग पर भेजा गया है. जिनमें जैप – 10 की डीएसपी सुमनगिनी नाग, तारामणि बाखला और एटीएस के प्रदीप पॉल कच्छप शामिल है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने मूल पदों और इकाइयों में योगदान देना होगा.


