Friday, September 25, 2026

जमशेदपुर के केनरा बैंक डकैती मामले में 20 पुलिस अफसरों की SIT गठित, अपराधियों की तलाश तेज

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हुई डकैती की वारदात के बाद पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले के त्वरित उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में SIT गठित की गई है।

इसे भी पढ़ें: बिहार STF ने रांची पुलिस की मदद से 25 हजार के इनामी अपराधी विशाल सिंह समेत दो कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

SIT का सिटी एसपी करेंगे नेतृत्व

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अज्ञात अपराधकर्मियों ने गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैती के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। इस टीम में कुल 20 पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

बैंक डकैती का सीसीटीवी फुटेज

इधर बैंक डकैती की सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना की तस्वीर और साफ हो गई है। फुटेज में रेनकोट पहने हथियारबंद बदमाश बैंक के अंदर दाखिल होते नजर आ रहे हैं। वारदात के दौरान बैंक के दो कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया गया था।

बारिश का फायदा उठाते हुए 5-6 अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक पहुंचे थे। बैंक में प्रवेश करते ही बदमाशों ने हथियार लहराकर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

गार्ड ने रोकने की कोशिश की

बैंक के सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और बंदूक की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गार्ड को काबू में करने के बाद बदमाश सीधे बैंक प्रबंधक अजीत कुमार के कक्ष में पहुंचे।

अपराधियों ने बैंक प्रबंधक को हथियार के बल पर लेकर चेस्ट खुलवाया। चेस्ट खुलते ही बदमाशों ने उसमें रखी 42 लाख रुपये से अधिक की नकदी निकाल ली। इसके बाद लॉकर में रखे सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में ले लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बैंक से बाहर निकले और दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर