Friday, September 25, 2026

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी भेजा भावुक शोक संदेश, जताया दुःख

रांची: झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह के गुरूवार सुबह जमशेदपुर में हुए एक सड़क हादसे में आकस्मिक निधन होने पर झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे को भावुक शोक संदेश भेजा है. राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने अपने शोक संदेश में लिखा, ” जमशेदपुर में नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुघटना में आपकी बेटी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं।”

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के आकस्मिक निधन पर जताया दुःख, कहा- ‘शब्दों से परे है यह पीड़ा’

WhatsApp Image 2026 09 24 at 19.20.26

आगे उन्होंने लिखा, “इतनी छोटी उमर में बेटी का निधन माता-पिता के लिए बहुत ही दुःखद और व्यथित कर देने वाला है। आपके जीवन में जो क्षति हुई है इसे किसी भी प्रकार से पूर्ण नहीं किया जा सकता। मैं इस दुःखद समय में आपके साथ हूं।”

“भगवान द्वारकाधीश से प्रार्थना है कि आपको इस असहनीय आपति में मन को स्वस्थ रखने और पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें और सुश्री त्रिशा की आत्मा को शांति प्रदान करें। आपको और आपके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं और दिवंगत को विनम्र श्रध्धांजलि अर्पित करता हूं।”.

बता दें कि गुरूवार तड़के मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 लोगों की जमशेदपुर स्थित मरीन ड्राइव में तड़के तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना में असमय मौत हो गई थी। घटना के समय उनकी कार ने सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मारी थी, जिसके बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और मौके पर ही कार में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई थी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर