रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित हो गई है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना में हालांकि कैबिनेट बैठक स्थगित होने की कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है लेकिन बताया जा रहा है कि गुरूवार तड़के झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह के आकस्मिक निधन होने की घटना के मद्देनजर कैबिनेट की बैठक स्थगित की गई है.
इसे भी पढ़ें : पवन साई को झारखंड भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया गया, करमवीर सिंह भेजे गए छत्तीसगढ़
बता दें कि 25 सितम्बर को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने के अलावा अगले महीने झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी फैसला होना था, विशेष सत्र का आयोजन केंद्र सरकार के नए कानून एमएमडीआर संशोधन कानून 2026 के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने को लेकर है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
वैसे पिछले महीने संसद की ओर इस विधेयक के पारित होने के बाद 17 अगस्त को झारखंड कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि झारखंड में इसका विरोध किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है…


