Wednesday, November 4, 2026

सरायकेला में कई ठिकानों पर ED की दबिश, झारखंड स्टेट को ऑपरेटिव बैंक घोटाला से जुड़ा मामला

सरायकेला: झारखंड स्टेट को ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में कारोबारी संजय कुमार डालमिया के झारखंड और ओडिसा के ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की है. झारखंड में सरायकेला में छापेमारी की गई है. ईडी की विशेष टीम ने सुबह सात बजे सरायकेला के पटनायक टोला स्थित कारोबारी के आवासीय परिसर पर दबिश दी. टीम ने पूरे परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर किया तो वहीं किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने या बाहर आने पर रोक लगा दी. ईडी के अधिकारी ठेकेदारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और आयकर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन, 17 बच्चे घायल

अवैध लेन-देन और वित्तीय अनियमितताएं

ईडी की टीम घर में मौजूद लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को भी अपने कब्जे में लेकर खंगाल रही है. सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी कथित अवैध लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े किसी पुराने मामले की जांच की कड़ी मानी जा रही है. हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक इस छापेमारी के उद्देश्य या जब्त की गई सामग्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिलहाल ईडी के अधिकारियों की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकेगी.

ईडी की टीम झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में धनशोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA की धारा 17 के तहत तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की है. ईडी की टीम झारखंड और ओडिशा में कुल सात ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है. ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला स्थित झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा में बड़े पैमाने पर कथित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है. जांच में कारोबारी संजय कुमार डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की कथित मिलीभगत की भी जांच की जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर