कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान लापता हुए बिहार के जहानाबाद निवासी छात्र सागर कुमार का छह दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद, बिहार के एक निजी कोचिंग संस्थान के संचालक कुछ छात्रों के साथ झुमरी तिलैया घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान सभी वृंदाहा वॉटरफॉल पहुंचे। नहाने के दौरान सागर कुमार के गहरे पानी में डूबने की आशंका जताई गई।
इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी व भाई अक्षय की जमानत पर सुनवाई पूरी
घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। इसके बाद पटना से NDRF की टीम कोडरमा पहुंची और वृंदाहा जलप्रपात में लगातार तीन दिनों तक व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। NDRF के जवानों ने जलप्रपात के विभिन्न हिस्सों में छात्र की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम वापस पटना लौट गई। छह दिन बाद भी सागर का कोई सुराग नहीं मिलने से मामला अब भी अनसुलझा है।


