राँची: झारखंड में 16 सितंबर से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।
इसे भी पढ़े: अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में दिखा बॉलीवुड का ग्लैमर
IMD ने 16 सितंबर को बिजली गिरने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मध्य रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के साथ पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार तथा देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में ही रहने की अपील की है। वहीं, बुधवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।


