Tuesday, November 3, 2026

सेना में भर्ती के नाम पर रांची में ठगी का खेल, मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

रांची : सेना अंतर्गत मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस और रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। कोलकाता मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर रांची पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के परिजनों से डीजीपी तदाशा मिश्र ने की मुलाकात, झारखंड पुलिस की ओर से अर्पित की श्रद्धांजलि

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसे रिंग रोड स्थित एक होटल से पकड़ा। आरोपी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित आरटीसी स्कूल, लवकुश टावर का रहने वाला बताया गया है। उसके ठिकाने से सेना और एमईएस से संबंधित बड़ी संख्या में फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से पैसे वसूलता था। इसके बाद सेना या एमईएस में नियुक्ति से जुड़े फर्जी दस्तावेज और नियुक्ति पत्र दिखाकर उन्हें भरोसे में लिया जाता था। जांच में ऐसे कई युवाओं के ठगी का शिकार होने की बात सामने आई है।

जांच के दौरान बरामद दस्तावेजों की पड़ताल में सेना और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से जुड़े कई कागजात फर्जी पाए गए। इन दस्तावेजों के जरिए भर्ती प्रक्रिया को वास्तविक दिखाने की कोशिश की जाती थी। मामले में शिकायतकर्ता योगेश कुमार ने ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से 6.50 लाख रुपये दिए थे।

दर्ज प्राथमिकी में गौतम कुमार के अलावा चंदन कुमार सिंह और मृत्युंजय कुमार के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस दोनों की भूमिका की जांच कर रही है और उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, फर्जी दस्तावेज कहां तैयार किए जाते थे और अब तक कितने युवाओं को इसका शिकार बनाया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर