रांची: झारखंड हाईकोर्ट को जल्द ही तीन नए जज मिलेंगे. नए जजों की नियुक्ति को लेकर गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक हुई, जिसमें न्यायिक पदाधिकारी मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का नया जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इस संबंध में जारी जानकारी के अनुसार जल्द ही कॉलेजियम के निर्णय के अनुरूप केंद्र सरकार इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकती है.
इसे भी पढ़ें : 10 वर्षों से कार्यरत एम्बुलेंस चालकों और नाइट वॉचमैन को 12 सप्ताह में नियमितीकरण करने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश
बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट में जजों के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 25 है लेकिन वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश समेत केवल 13 जज ही कार्यरत हैं और जजों के 12 पद खाली पड़े हैं. ऐसे में नई नियुक्ति होने से हाईकोर्ट में जजों के रिक्त पदों की संख्या में कमी आएगी.

