Monday, November 2, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में हुए शामिल

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार देर शाम राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

इसे भी पढ़ें : पुलिस मुख्यालय में मीडिया व सोशल मीडिया सेल के लिए तकनीकी योग्यताधारी सब-इंस्पेक्टरों की होगी प्रतिनियुक्ति

WhatsApp Image 2026 09 04 at 21.45.43

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज यहां हम सभी लोग श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। मैं स्वयं लगातार इन कार्यक्रमों में आपके साथ रहा हूं। आज के अवसर पर यहां उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस पावन बेला को और ज्यादा उत्साहपूर्ण बनाया है। इस कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। मैं अपनी ओर से यहां उपस्थित सभी भक्तजनों एवं प्रतिभागियों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

WhatsApp Image 2026 09 04 at 21.45.44

मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से झारखंड प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा राज्य निरंतर विकास एवं उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव में सम्मिलित प्रतिभागियों को सम्मानित तथा दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर