Monday, November 2, 2026

पुलिस मुख्यालय में मीडिया व सोशल मीडिया सेल के लिए तकनीकी योग्यताधारी सब-इंस्पेक्टरों की होगी प्रतिनियुक्ति

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय में मीडिया एवं सोशल मीडिया सेल को अधिक सशक्त और तकनीकी रूप से दक्ष बनाने को लेकर कदम उठाए गए हैं. इसके आलोक में डीजीपी के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय के मीडिया और सोशल मीडिया सेल में काम करने के लिए योग्य और इच्छुक सब इंस्पेक्टर से आवेदन मांगे गए हैं. इस संबंध में आईजी मुख्यालय की ओर से विशेष शाखा के आईजी, राज्य के सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : MMDR Act में हुए संशोधन से झारखंड का विकास होगा प्रभावित : राधा कृष्ण किशोर

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस मुख्यालय के मीडिया और सोशल मीडिया सेल में प्रतिनियुक्ति के लिए ऐसे पुलिस अवर निरीक्षकों का चयन किया जाएगा, जिनके पास बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन डिग्री है. यह योग्यता रखने वाले इच्छुक अधिकारियों से स्वेच्छा प्रतिवेदन प्राप्त कर यथाशीघ्र पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश सभी संबंधित जिला एवं शाखा प्रमुखों को दिया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर