Saturday, October 31, 2026

बॉलीवुड के “सिंघम” अजय देवगन 14 साल बाद आज से करेंगे छोटे परदे पर कमबैक, सोनी टीवी के इस शो में आएंगे नजर

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार और सिंघम यानी अजय देवगन का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ आज यानी 31 अगस्त से प्रसारित किया जाएगा। माना जा रहा है कि करीब 14 साल बाद अजय देवगन इसके जरिए छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले अजय देवगन साल 2012 में लाइफ ओके चैनल प्रसारित म्यूज़िकल ड्रामा शो ‘रामलीला’ का हिस्सा थे। क्राइम पेट्रोल हर सोमवार से गुरुवार रात 10:30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर को लेकर एक सितंबर से लागू हो रहा है नया नियम, गैस बुकिंग से पहले जरूर करें ये काम

इसी के साथ अब अजय देवगन भी अब हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार, और अनिल कपूर समेत उन सितारों की सूची में आ गए है जो टीवी रियालिटी शो होस्ट करते है। अजय देवगन के मुताबिक उन्हें इस शो के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि इसकी कहानियां रियल लाइफ इंसिडेंट्स से प्रेरित होती है। उनमे से कुछ कहानियां काफी चौंकाने वाली होती है, क्योंकि वे हमें यह दिखती है कि हमारे आस-पास की दुनिया में क्या-क्या होता है। उन कहानियों में कभी-कभी ऐसे अपराधी शामिल होते है जो हमारे सोच से भी परे होते है।

अजय देवगन ने कहा कि उनके लिए इस शो का मतलब सिर्फ दिलचस्प कहानियां बताना नहीं है, बल्कि यह दर्शकों के लिए आंखें खोलने वाला भी हो सकता है। बता दें कि इससे पहले क्राइम पेट्रोल शो को मशहूर अभिनेता अनूप सोनी होस्ट किया करते थे। लेकिन अब शो के मकर्स ने अनूप के जगह अजय को शो होस्ट करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। दर्शकों के लिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन का स्टारडम अनूप सोनी की तरह इस शो को लाइमलाइट दिला पता है या नहीं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर