Sunday, September 13, 2026

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने दो आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ़्तार, वेबेल कंपनी से जुड़े हैं दोनों

रांची: जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने इसमें शामिल दो आरोपियों सोमेश प्रकाश और राहुल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी परीक्षा प्रक्रिया के तकनीकी और प्रबंधकीय कार्यों से जुड़ी एजेंसी ‘वेबेल’ से जुड़े हुए थे. SIT द्वारा की जा रही गहन छानबीन और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान दोनों आरोपियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी.

इसे भी पढ़ें : DSP प्रमोद कुमार सिंह का हार्ट अटैक से हुआ निधन, आईआरबी-1 जामताड़ा में थे पदस्थापित

जांच में यह सामने आया कि सोमेश प्रकाश और राहुल ने अपनी पहुंच का गलत फायदा उठाकर CGL का प्रश्न पत्र लीक कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ इनके तार जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पेपर लीक सिंडिकेट में और कौन-कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं तथा आरोपियों ने किन-किन लोगों तक प्रश्न पत्र पहुंचाए थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर