Sunday, November 1, 2026

मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भगदड़ जैसे हालात में कई श्रद्धालु व पुलिसकर्मी घायल

पटना: बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम में सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान करीब आधा दर्जन श्रद्धालु व एक पुलिसकर्मी घायल हो गये. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे हुई इस घटना में बैरिकेडिंग भी टूट गई, जिसके बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे. आननफानन में घायलों को तत्काल स्थानीय मेडिकल कैंप के अलावा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह इलाजरत हैं.

इसे भी पढ़ें : 14वीं JPSC पीटी व JSSC सीजीएल परीक्षा धांधली मामले की CBI जांच वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, नोटिस जारी

इधर प्रशासन ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया, जिससे बड़ी घटना टल गई. मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है. श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि वे धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी और धक्का-मुक्की न करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें. सिंहेश्वर धाम में हुए इस हादसे से पहले पिछले दिनों तीसरी सोमवारी पर लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर