Thursday, November 5, 2026

18 अगस्त को कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक, प्रदेश प्रभारी के. राजू समेत भी रहेंगे मौजूद

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने 18 अगस्त को रांची में उच्चस्तरीय आपात बैठक बुलाई है. बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत पार्टी कोटे से राज्य सरकार में शामिल सभी मंत्री, विधायक, सांसद व प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिलाध्यक्ष के अलावा वरीय नेता शामिल होंगे. इसी दिन पार्टी की ‘राजनीतिक मामलों की समिति’ की भी अलग से बैठक होगी, जिसमें छात्रों के आंदोलन व 20 अगस्त को सीएम आवास के घेराव के ऐलान से उत्पन्न परिस्थितियों पर मंथन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 24 अगस्त से शुरू होगी नोटिस-सुनवाई की प्रक्रिया, ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर वाले मतदाताओं को मिलेगा मौका

छात्रों के निशाने पर कांग्रेस

दरअसल पिछले 23 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्रों के आंदोलन के दौरान छात्र नेताओं ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के मुद्दे पर कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर रखा है. छात्र नेताओं ने इस मुद्दे पर पहले राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए तो वहीं बाद में 10 अगस्त को छात्रों की ओर से किए गए विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की ओर से छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस को सवालों के कटघरे में खड़ा किया. इस दौरान छात्रों ने कांग्रेस से राज्य सरकार से समर्थन वापसी की भी मांग की.

ऐसे में कांग्रेस इस बैठक के जरिए छात्रों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के समाधान का रास्ता तलाशने की तैयारी में है, ताकि झारखंड में युवाओं में बढ़ते असंतोष को शांत किया जा सके. इस बीच छात्रों ने रविवार को राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं का पुतला फूंकने का भी ऐलान कर रखा है, ताकि राज्य सरकार पर अपनी मांगों को माने जाने का दवाब बनाया जा सके.

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 

चर्चा है कि इस बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर भी चर्चा होगी. इस मुद्दे को लेकर पहले ही सरकार में सहयोगी झामुमो ने आंदोलन करने का ऐलान कर रखा है. इस नए विधेयक के झारखंड के संसाधनों, राजस्व और स्थानीय प्रभाव पर पड़ने वाले असर की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और पार्टी अपनी आधिकारिक स्थिति तय करेगी. इसके अलावा पार्टी के सांगठनिक कामकाज, कार्यक्रमों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की समीक्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर