रांची: झारखंड में जेएलकेएम अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम महतो JPSC और JSSC में भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन एवं उनके मांगों के समर्थन में रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने से 100 से ज़्यादा लोग पड़े बीमार, सिविल सर्जन ने ये बताया
विधानसभा मार्च में होंगे शामिल
जयराम महतो ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वह स्वयं भी शामिल होंगे। उनकी पार्टी ने भी छात्रों के विधानसभा मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया है। जयराम महतो के उपवास और विधानसभा मार्च में शामिल होने के ऐलान से छात्र आंदोलन को समर्थन दिया है.
सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा
इस संबंध में डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट में लिखा, “जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन समर्थन में पुराना विधानसभा परिसर में आज सुबह 6:50 बजे से एक दिवसीय 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर चूका हूँ. विगत 25 जुलाई से छात्र आंदोलनरत हैं. भूख हड़ताल से छात्रों की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है और सरकार इसे बहुत गंभीरता से नहीं ले रही है। पूरे विश्व के कानों में ये आवाज पहुँच रही है लेकिन शायद राज्य सरकार के कानों तक नहीं पहुँच रही है।”
इन परीक्षाओं को रद्द करो
आगे विधायक जयराम महतो ने अपने पोस्ट में लिखा, “इस उपवास का उद्देश्य छात्रों की आवाज को राजा तक पहुंचाना है। अगर कारगर हुआ तो अच्छी बात है अन्यथा मेरे आंदोलन की नई रुपरेखा तय की जाएगी, संघर्ष जारी रहेगा.. टीडीपीएल (TDPL) द्वारा लिए गए JPSC/JSSC के सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करो। दोषियों को गिरफ्तार करो, CBI/ED से जाँच करवाओ। साथ ही JPSC और JSSC के सभी पदाधिकारियों के घोटाले में संलिप्तता की भी निष्पक्ष जांच हो.”


