Sunday, August 9, 2026

बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने से 100 से ज़्यादा लोग पड़े बीमार, सिविल सर्जन ने ये बताया

न्यूज डेस्क : बिहार के सहरसा ज़िले में सरडीहा गांव में सत्यनारायण पूजा के बाद सौ से ज़्यादा लोग बीमार पड़ गए. स्थानीय ख़बरों के मुताबिक़, पूजा का प्रसाद खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. हालांकि सिविल सर्जन ने फ़िलहाल इस घटना के पीछे फ़ुड पॉइज़निंग की पुष्टि नहीं की है.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी में 218 करोड़ रुपये लागत की 83 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

सहरसा के सिविल सर्जन राज नारायण प्रसाद ने बताया, “लोगों को उल्टी, दस्त और बुखार हो गया. उनके इलाज के लिए सबडिविज़न अस्पताल के प्रभारी, डॉक्टरों और अन्य स्टाफ़ के साथ पहुंचे. लोगों का इलाज हो रहा है और एक-दो बच्चों को ज़्यादा परेशानी हुई है तो उन्हें सदर अस्पताल ले गए हैं.”

उन्होंने बताया, “अलग-अलग घरों के लोग बीमार पड़े हैं तो पूरी गिनती नहीं हो पा रही है, लेकिन 100 से ज़्यादा लोग बीमार पड़े हैं. जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या हुआ था.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर