Wednesday, August 5, 2026

JPSC छात्र आंदोलन के समर्थन में आई अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, कहा – इन हालातों से दुःखी हूं, अनशन पर बैठे 4 अभ्यर्थी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में हुई धांधलियों के खिलाफ चल रहे छात्रों के प्रदर्शन व आंदोलन का आज 12वां दिन है. आंदलोनरत छात्रों ने अपनी लड़ाई को और तेज करते हुए अनशन करने की घोषणा की है. मंगलवार को चार अभ्यर्थियों उम्मे हबीबा, सबिता कुमारी, राहुल और रूपेश पाल ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सरकार और संबंधित आयोग उनकी मांगों पर ठोस और सकारात्मक कदम नहीं उठाते, तब तक यह अनशन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : पंचायत सहायक संघ आठ सूत्री मांगों के समर्थन में आज करेगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

इधर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में जेपीएससी- जेएसएससी परीक्षाओं में धांधलियों के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए युवाओं के साथ अपनी एकजुटता दिखाई. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक पोस्ट में सोनाक्षी ने कहा कि देश के छात्रों को बार-बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करते देख दुःख होता है. उन्होंने सवाल उठाया कि मेहनत करने वाले युवाओं को आखिर कब तक इस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ेगा.

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो जारी कर सोनाक्षी सिन्हा ने एक नोट लिखा। इस पोस्ट के जरिए स्टूडेंट्स के साथ हो रहे अन्याय पर उन्होंने अपनी आवाज उठाई। उन्होंने लिखा, ‘हमारे देश के छात्रों को ऐसी स्थिति से गुजरते हुए देखना बहुत दुखद है। यह सब कब रुकेगा?’

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर