रांची : राज्यस्तरीय पंचायत सहायक संघ झारखंड प्रदेश अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में आज बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। संघ के सदस्य मोराबादी मैदान में बापू वाटिका के पास जुटेंगे और दोपहर 2 बजे रैली के जरिए मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए प्रस्थान करेंगे। इस कार्यक्रम में राजभर के हजारों पंचायत सहायक के सदस्य शामिल होंगे।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव: सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा- ‘क्या हवा का रुख़ बदल रहा है’, मीसा भारती ने यहा
संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि हम लोगों के साथ अन्याय एवं भेदभाव पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है, हम लोगों के हो रही समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। समय पर मानदेय का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। मानदेय भी इतना कम है जिससे गुजारा करना बहुत मुश्किल हो गया है. पंचायत सहायक के सदस्यों को आर्थिक तौर पर बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ की 8 सूत्री मांग अगर सरकार पूरा नहीं करती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
8 सूत्री मुख्य मांग
1. माननीय मुख्यमंत्री जी से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की वार्ता की जाए।
2. पंचायत सहायक के सदस्यों को समान जनक मानदेय लागू किया जाए. 2500 सौ में दम नहीं 25000 हजार से कम नहीं।
3. पंचायत सहायक के सदस्यों के लिए प्रत्येक साल ग्राम सभा का अनुमोदन को समाप्त किया जाए।
4. पंचायत सहायक के सदस्यों को पंचायत सचिव में 70% आरक्षण दिया जाए।
5. जो भी पंचायत सहायक के सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर पंचायत सहायक में चयन किया जाए।
6. जो पंचायत नगर निगम में या नगर पंचायत में चला गया है वहां के पंचायत सहायक को वहीं पर समायोजन किया जाए।
7. पंचायत सहायक के सदस्यों को भी स्वास्थ्य, दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाए।
8. पंचायत सहायक के समस्याओं को समाधान के लिए राज्य लेवल पर मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाए।


