नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में दावा किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी मां गालियां दी गईं. लेकिन वे उन लोगों को माफ कर रहे हैं. अब इस पर विपक्षी पार्टियों की ओर से प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. पीएम के इस वीडियो पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, “लो कर लो बात. देश इनसे माफ़ी मांगने को कह रहा है, इन्होंने देश को माफ़ कर दिया.”
Highlights:
इसे भी पढ़ें : कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में बड़ी कटौती, 200 रूपए हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडरों पर राहत कितना?
आम आदमी पार्टी ने ये कहा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, “मैं मोदी सर से सहमत हूं, गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए. लेकिन ये ज्ञान प्राप्त करने में आपको बहुत समय लग गया प्रभु, आपके लोगों ने तो किसी की मां, बहन, बेटी किसी को नहीं बख़्शा सबको भद्दी-भद्दी गालियां दीं. प्रभु मुझे तो आपने अपने लोगों से लाखों गालियां दिलवाईं, ख़ूब अपमानित करवाया.”
शुक्रवार को पीएम ने ये कहा
दरअसल, पीएम मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं. उन्होंने कहा, “बचपन ग़लतियों को सुधारने का अवसर भी होता है. ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, मैं इन्हें माफ़ करना चाहता हूं.”
लड़की ने माफी मांगी
दिल्ली के जंतर मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने की आरोपी छात्रा का एक माफी वाला वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में वह खुद को 15 साल की बताते हुए हाथ जोड़कर माफी मांग रही है. उसका कहना है कि वह कनॉट प्लेस घूमने के बाद दोस्तों के साथ प्रदर्शन में गई थी और वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसी बातें कहीं. यह वीडियो पीएम मोदी के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने छात्रों को माफ करने की बात कही थी. छात्रा के खिलाफ नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी जो अब दिल्ली पुलिस को भेजी जा चुकी है.


