खेल डेस्क: न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ़्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का नया कोच बनाया गया है. इसके साथ ही जो रूट को एक बार फिर से टीम की कप्तानी दी गई है.35 वर्षीय जो रूट इससे पहले 2017 से 2022 तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं. उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने 65 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 27 जीत दर्ज की थीं.
53 वर्षीय फ़्लेमिंग ने इससे पहले किसी भी राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर काम नहीं किया है. हालांकि, उन्होंने मुख्य कोच के रूप में अपने 17 साल के कार्यकाल में चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब दिलाए.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, सीजेपी प्रदर्शन मामले में इन लोगों को नहीं मिलेगी केस से राहत
इंग्लैंड के पिछले टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम को इस महीने की शुरुआत में लगातार ख़राब नतीजों और मैदान के बाहर हुई कई घटनाओं के बाद पद से हटा दिया गया था. हालांकि, वह अब भी इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीमों के मुख्य कोच बने रहेंगे. फ्लेमिंग ने कहा, “इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनना मेरे लिए बेहद उत्साह की बात है.” उन्होंने कहा, “यह विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित कोचिंग पदों में से एक है और इस जिम्मेदारी के लिए चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है.”


