Sunday, November 1, 2026

मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन ख़त्म, मोहन यादव सरकार से इन बातों पर हुआ समझौता

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दिन तक चले गतिरोध के बाद किसानों का आंदोलन गुरूवार को ख़त्म हो गया. मोहन यादव सरकार के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने मूंग की 60 फ़ीसदी तक खरीदने की घोषणा की है. इसके साथ ही सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अवधि 10 अगस्त तक बढ़ा दी है, जबकि मूंग खरीद की अंतिम तारीख 20 अगस्त कर दी गई है. इसके अलावा, खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव को लेकर वोटिंग शुरू, भाजपा ने जनसुराज पार्टी पर फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर लिखा पत्र

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि सरकार ने किसानों की कुछ प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं. हालांकि, कुछ किसान नेता इस फैसले से पूरी तरह सहमत नजर नहीं आ रहे थे. उनका कहना था कि उनसे लगातार बातचीत की जा रही है, ताकि सभी की सहमति से आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त किया जा सके.

शुरुआत में किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने की कोशिश भी की. बाद में बातचीत आगे बढ़ने के साथ स्थिति बदली और सहमति बनने लगी थी. जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व कर चुके कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किसानों के पक्ष में खुलकर समर्थन का ऐलान किया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर