Saturday, October 31, 2026

सीआईडी ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए मंगलवार को किया तलब

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच सीआईडी ने तेज कर दी है। सीआईडी ने पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को नोटिस जारी कर मंगलवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। पूछताछ सीआईडी कार्यालय में होगी. इधर पूछताछ से पहले पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा है और सीआईडी जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकारें पेपर लीक की बनीं फैक्ट्री, बंद हो युवाओं के भविष्य पर राजनीति : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव रहे एल. ख्यांग्ते ने कहा कि सीआईडी ने उनसे जो भी जानकारी मांगी थी, उन्होंने पूरी ईमानदारी से उपलब्ध करा दी है। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए ताकि पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सके।

बता दें कि 21 जुलाई मंगलवार को सीआईडी ने परीक्षा में हुई धांधली को लेकर जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए थे। इसके बाद देर शाम एल. ख्यांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरूवार 23 जुलाई को कांके रोड स्थित उनके सरकारी आवास में भी छापेमारी कर तलाशी ली थी। बता दें कि इस मामले में सीआईडी अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर