Sunday, July 26, 2026

सिवान फायरिंग मामले में घायल तीनों मेदांता रेफर, तेजस्वी यादव ने कहा – AK-47 से हुई फायरिंग

पटना : शनिवार को आइसा के आह्वान पर बिहार बंद के दौरान सिवान में हुई झड़प और फायरिंग में घायल तीनों लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है. घायलों में शेख मोहल्ला निवासी मो. आरिफ, उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आकाश कुमार और सीवान के दरौली निवासी विक्की कुमार गौड़ शामिल हैं. आरिफ के गले में गोली लगी है, तो वहीं आकाश कुमार के कंधे तथा विक्की कुमार गौड़ के पैर में गोली लगी है.

इसे भी पढ़ें : असम में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या बढ़कर 66 पहुंची

पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग की घटनाएं

WhatsApp Image 2026 07 26 at 17.48.57

इससे पहले शनिवार को सिवान में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान और जेपी चौक में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े जाने और फायरिंग की घटनाएं हुई थीं. इसमें एसपी पूरन कुमार झा और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी तथा प्रदर्शनकारी और राहगीर भी घायल हुए थे. इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 100 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया. वहीं रविवार को पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. वहीं इस दौरान बाजार खुले नजर आए तो वहीं यातायात व्यवस्था भी सामान्य नजर आई.

तेजस्वी यादव ने किया दावा

इधर राजद के कार्यकारी अध्यक्ष व विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो अपलोड करते हुए लिखा कि सिवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की। एके-47 से भी फायरिंग की गई।उन्होंने पुलिस फायरिंग के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सवाल खड़े किए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे तेजस्वी

HOJQ sgbsAAjjjS

इधर रविवार को पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव सिवान फॉयरिंग में घायल हुए युवकों से मुलाकात करने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे. मुलाकात की तस्वीरों को अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने एक बार फिर से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

उन्होंने लिखा, “पुलिस की गोली से घायल छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आवश्यक अधिकार है जो नागरिकों को अपनी असहमति और विचार व्यक्त कर निरंकुश सत्ता को जवाबदेह बनाता है। बिहार सरकार छात्रों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर अविलंब कारवाई करें”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर