Sunday, July 26, 2026

JPSC-JSSC मामले में गड़बड़ी को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की का बाबूलाल मरांडी पर बड़ा आरोप

रांची: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने JPSC और JSSC से जुड़े कथित अनियमितताओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है। रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि JPSC मामले की जांच जारी है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, ऐसे में जांच को लेकर सवाल उठाना इसके उद्देश्य को भटकाने जैसा है।

इसे भी पढ़ें : 14वीं JPSC परीक्षा गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का दावा, मुख्यमंत्री यदि पाक-साफ तो CBI जांच से आपत्ति क्यों

बाबूलाल को भेजें जेल 

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि JPSC के साथ-साथ JSSC में कथित भ्रष्टाचार की नींव पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के शासनकाल में ही पड़ी। उन्होंने कहा कि उस समय के जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें जेल जाना पड़ा। तिर्की ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की शुरुआत बाबूलाल मरांडी ने की, इसलिए सबसे पहले उन्हें ही जेल भेजा जाना चाहिए।

युवाओं को कर रहे गुमराह 

बंधु तिर्की ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी युवाओं का भला करने के बजाय केवल सुर्खियां बटोरने के लिए प्रदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में युवाओं और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर बोलने का समय आता है, तब बीजेपी चुप रहती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करते हैं, लेकिन बीजेपी के नेता राज्य को बर्बाद करने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर