Sunday, July 26, 2026

हजारीबाग के पकरी बरवाडीह कोल परियोजना में प्रिंस खान के नाम पर अपराधियों का हमला, फायरिंग कर मौके पर छोड़ा पर्चा

हजारीबाग: जिले के पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे कुख्यात प्रिंस खान के नाम पर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने कोयला ढुलाई में लगे दो हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. बताया जा रहा है कि तीन अपराधियों ने दोनों वाहनों पर करीब सात राउंड फॉयरिंग की, इस दौरान उन्होंने लोहे की रॉड से हाईवा के शीशे पर भी हमला कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. इससे पहले इसी वर्ष 22 अप्रैल को भी तेरह माईल के समीप दिनदहाड़े अपराधियों ने कोयला ढुलाई कर रहे एक हाईवा में आग लगा दी थी.

इसे भी पढ़ें : पटना : आधी रात तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, कहा- छात्रों के लिए जान देने को तैयार

घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़कर फरार हो गए। पर्चे पर “प्रिंस खान K.S.S.” लिखा हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पर्चे को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. इस दौरान पुलिस ने कई खोखे भी बरामद किए. बताया जा रहा है कि पर्चा में दर्ज केएसएस का अर्थ कोयलांचल शांति सेना हो सकता है, जिसे हाल के दिनों में काफी सुर्खियां मिली है और इस संगठन के नाम पर ही प्रिंस खान के गुर्गे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर