Sunday, July 26, 2026

शिक्षा मंत्रालय का प्रभार मिलने पर प्रल्हाद जोशी ने कहा, “पूरी क्षमता के साथ करेंगे काम”, प्रधान पर बोले ‘फिर मुलाक़ात होगी’

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद इस मंत्रालय का प्रभार प्रल्हाद जोशी को मिला है. नई ज़िम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया. प्रल्हाद जोशी फ़िलहाल उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं और उनके पास नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भी है.

प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, “मुझे पता चला है कि प्रधानमंत्री ने मुझे यह ज़िम्मेदारी दी है. मैं इस ज़िम्मेदारी को कर्तव्य और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं. मोदी सरकार के पिछले 12 साल में कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं. मैं पीएम के मार्गदर्शन में अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने की कोशिश करूंगा.”

इसे भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर आई प्रतिक्रिया, कहा – बीजेपी में कार्यकर्ताओं के लिए पद महत्वपूर्ण नहीं

“हमारी मुलाक़ात फिर होगी”

प्रल्हाद जोशी ने अपने एक्स हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल का ज़िक्र भी किया. उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान जी का राजनीतिक सफ़र कई दशकों तक रहा है. देश के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी.

आगे उन्होंने लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को सफलतापूर्वक लागू किया गया. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में 100 से ज़्यादा छोटे और बड़े सुधार किए गए. देशहित को सबसे ऊपर रखते हुए प्रधान जी का पद छोड़ने का फ़ैसला, देश के विकास में उनके योगदान को किसी भी तरह से नहीं रोक सकता.” उन्होंने लिखा, “देश के विकास के रास्ते पर हमारी मुलाक़ात फिर होगी.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर